एक करोड 65 लाख रुपये के हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को 240 ग्राम नाजायज हिरोईन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड 65 लाख रुपये बताई गई है।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल मय हमराहियान द्वारा गहमर सायर नहर पुलिया के पास से वांछित हीरोईन तस्कर उपेन्द्र राय पुत्र शिवजी राय निवासी ग्राम बोहरमपुर थाना साहपुर जनपद भोजपुर (आरा) बिहार को 240 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 16









