चोरी की मोबाइल व नकदी सहित दो युवक गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने चोरी की मोबाइल और 2000 रुपये नकद के साथ शनिवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव मय हमराह ने पलिवार जाने वाली सड़क की पुलिया के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त अश्वनी कुमार के कब्जे से 700 रुपये नगद एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल (ओप्पो, नीले रंग का) बरामद हुआ, जबकि अभियुक्त विकास कुमार के पास से 1300 रुपये नगद बरामद किए गए। उनकी पहचान अश्वनी कुमार पुत्र रूपचन्द तथा विकास कुमार पुत्र शिवप्रसाद, निवासी ग्राम पलिवार, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बहरियाबाद में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 26








