बालक/बालिकाओं की तैराकी का प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स कल

गाजीपुर। जूनियर बालक/बालिकाओं की तैराकी का प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स 25 जून 2026 को प्रातः दस बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में होगा।


       जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में आयोजित चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु  इच्छुक बालक/बालिकायें अपनी प्रविष्टि दिनांक 25 जून 2026 को प्रातः नौ बजे तक दे सकते हैं। इसके साथ ही फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा। जूनियर वर्ग-1 हेतु आयु 17 से 18 वर्ष व जूनियर वर्ग-2 हेतु आयु 15 से 16 वर्ष होना चाहिए। 

        इवेंट्स में फ्री स्टाइल 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर,बैक स्ट्रोक – 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, ब्रैस्ट स्ट्रोक – 50 मीटर०, 100 मीटर, 200 मीटर, बटरफ्लाई स्ट्रोक – 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, व्यक्तिगत मेडले –  200 मीटर, 400 मीटर, फ्री स्टाइल रिले 100 मीटर, 200 मीटर, मेडले रिले 100 मीटर शामिल हैं। 

Views: 15


Leave a Reply