पुरानी रंजिश में चाकू मारकर युवक की हत्या
गाजीपुर। पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने चाकू और लाठी से मारकर युवक की हत्या कर दी। यह हादसा भांवरकोल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बुधवार को सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ जब अजय यादव उर्फ लंगा (20वर्ष) पुत्र श्रीकांत यादव साइकिल से अपने डेरे पर जा रहा था। जब वह नहर से पूरब रामजी शर्मा के डेरा के पास पहुंचा तभी वहां पहले से घात लगाए करीब आधा दर्जन हमलावरों ने उसे घेर कर लाठी मार कर तथा चाकू से गोद कर लहुलुहान कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन और पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अजय को पीएचसी वीरपुर और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद ले गये। गम्भीर स्थिति देखकर उसे मुहम्मदाबाद से गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने अजय यादव को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया मातम छा गया। माता मीरा देवी, पिता श्रीकांत यादव तथा परिवार के लोग बिलखने लगे।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर और क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय को अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
Views: 27









