स्व गणना हेतु अपील 

गाजीपुर । जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना का कार्यक्रम सोमवार 16 नवम्बर से आरम्भ हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने आम जनता से सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया है।    


        बताया गया कि स्व-गणना 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन, कम्प्यूटर या लैपटॉप से इसके लिए एचटीटीपीएस://एसईडाटसीईएनएसयूएसडाटजीओवीडाट इन(https://se.census.gov.in) लिंक पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकता है।       

          उन्होंने आमजनमानस से स्व-गणना की इस सरल एवं सुविधाजनक व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने और जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Views: 1


Leave a Reply