पत्नीहंता आरोपित गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त पत्थर, साइकिल और कपड़े बरामद
गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित आरोपित अयूब अंसारी (63 वर्ष) को शुक्रवार को बरेजी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर, साइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कल लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ गहमर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर उसकी बारा स्थित टीवी-इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, एक हीरो साइकिल, सफेद शर्ट, काली पैंट, हरे रंग का धारीदार गमछा और प्लास्टिक का झोला बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी और गहमर थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Views: 0








