हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल 

सेना का हवलदार की लाइसेंसी बंदूक से चली थी गोली 


गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव में गुरुवार की रात्रि आई बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे लगने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में दूल्हे के भाई को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली।

     पुलिस के अनुसार, दूल्हे का भाई मनोज (40 वर्ष) भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी 12 बोर डबल बैरल बंदूक से लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग की। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से सौरभ (20 वर्ष) पुत्र दिलीप और टिंकू (18 वर्ष) पुत्र सुब्बा राम घायल हो गए। एक युवक की कमर और दूसरे के हाथ में छर्रे लगे हैं।

      घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज को हिरासत में ले लिया और बंदूक कब्जे में कर ली। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी है।

Views: 2


Leave a Reply