मूकबधिर एवं अंध विद्यालय का निरीक्षण कर डीएम ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित पवहारी मूकबधिर एवं अंध विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर विद्यालय में शिक्षा, आवास और खानपान की व्यवस्था की जानकारी ली। बच्चों ने विद्यालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने की बात बताई।


       जिलाधिकारी ने बच्चों को पढ़ाकर उनकी शैक्षणिक क्षमता और समझ का आकलन किया। साथ ही उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, ज्ञान एवं कौशल विकसित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Views: 0


Leave a Reply