यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया 108वां स्थापना दिवस

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 108वां स्थापना दिवस गुरुवार को उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सहित बैंक के क्षेत्र प्रमुख (पूर्वी) मुकेश रमन, क्षेत्र प्रमुख (पश्चिम) विनय शंकर और अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राहकों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिले के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने में बैंक की भूमिका सराहनीय है।
क्षेत्र प्रमुख (पूर्व) मुकेश रमन ने बैंक की 108 वर्षों की विकास यात्रा, डिजिटल बैंकिंग और ग्राहक केंद्रित सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1919 में महात्मा गांधी द्वारा उद्घाटित बैंक आधुनिक तकनीक के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का विस्तार कर रहा है। वहीं क्षेत्र प्रमुख (पश्चिम) विनय शंकर ने बदलते बैंकिंग परिवेश में तकनीकी नवाचारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बैंक के वित्तीय प्रदर्शन और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में बैंक की भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष पांडेय का शुभकामना संदेश भी साझा किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया 108वां स्थापना दिवस, वित्तीय समावेशन में योगदान को सराहा
इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष पांडेय का शुभकामना संदेश भी साझा किया गया। अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार ने अतिथियों, ग्राहकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Views: 0









