कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

मऊ में कराटे प्रतियोगिता, 20 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
मऊ। बच्चों और युवाओं में मार्शल आर्ट एवं कराटे के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से जनपद में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मऊ सहित आसपास के जनपदों के 20 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल चंदौली, सेंट जेवियर्स घोसी, सनबीम, जयपुरिया, चंद्रा पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान शिव कुमार शुक्ला तथा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप दुबे भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय स्तर की कोच एवं रेफरी शिहान अम्बिका भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में सेंसई हिमांशु प्रजापति, विकास यादव और उन्नति भारद्वाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
Views: 4









