आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

गाजीपुर। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदा राहत एवं प्रबंधन विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बापू महाविद्यालय, सादात में गुरुवार को सम्पन्न हुआ। 


       कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक एवं प्रभारी शिक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने भूकंप, बाढ़, आगजनी और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक उपचार तथा राहत एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. संतोष कुमार सिंह और संतोष पाण्डेय ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता, धैर्य, त्वरित निर्णय और सामूहिक सहयोग से नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण की जानकारी परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की।

       प्राचार्य प्रो. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

     इसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा प्रसाद ने किया।

Views: 1


Leave a Reply