प्रियंका सिंह की आवाज में छठ गीत रिलीज
मनोज भावुक के लिखे गीत में संतान सुख की अभिलाषा और छठी मइया के प्रति आस्था का चित्रण
पटना। लोक एवं पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह की आवाज में भोजपुरी छठ गीत ‘गोदिया में देइ द ललनवा ए छठी मइया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ है। गीतकार मनोज भावुक के लिखे इस गीत में संतान सुख की कामना, मातृत्व की भावना और छठी मइया के प्रति अटूट आस्था को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
गीत में एक स्त्री की सूनी गोद भरने और आंगन में बच्चे की किलकारी गूंजने की अभिलाषा को स्वर दिया गया है। प्रियंका सिंह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छठ महोत्सव में शामिल होकर प्रवासी बिहारियों के बीच भोजपुरी लोकसंस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। गीत का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है, जबकि संगीत एवं निर्देशन विनीत शाह का है।
Views: 9









