वेलफेयर क्लब ने बाल दिवस खेल पखवाड़े का किया शुभारंभ

गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित


गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित खेल पखवाड़े का शुभारंभ गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर सिंह और क्लब अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सहयोग की भावना विकसित करते हैं। क्लब अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

क्लब के खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। साइकिल रेस में अथर्व प्रथम, मानस द्वितीय और शानवी तृतीय रहे। टॉफी रेस में अमृतांश ने पहला, शिवांश ने दूसरा और काव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बिस्किट रेस में आयशा प्रथम, अजमत अली द्वितीय और आरती गुप्ता तृतीय रहीं। स्पून मार्बल रेस में आदित्य सिंह प्रथम, आराध्या कश्यप द्वितीय और चांदनी तृतीय रहीं। सुई-धागा रेस में रेहान ने पहला, अनमोल ने दूसरा और गुलनाज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन पर क्लब के जनपद गवर्नर पवन पांडेय और विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आराधना सिंह ने किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर लल्लन सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, रेखा मिश्रा, प्रतीक्षा सिंह, सुनिधि पांडेय, विजय शंकर राय, प्रियांशी श्रीवास्तव, अनुराग गुप्ता, रीति यादव, रविंद्र प्रजापति और सतीश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 4


Leave a Reply