प्रदेश भाजपा की नयी समिति में कायस्थों की हुई उपेक्षा – सुरेश चंद्र श्रीवास्तव
गाज़ीपुर। प्रदेश के पांच लोकसभा एवं तीस विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक भूमिका रखने वाले भाजपा के एकमात्र समर्पित जाति कायस्थ को उ०प्र० भाजपा के नई घोषित समिति में मात्र एक सचिव बना कर उसे दर किनार कर दिया गया है। इससे कायस्थ समाज में भारी रोष व्याप्त है।
यह उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोरेट ने व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस का सीधा प्रभाव आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसके पहले भी प्रदेश संगठन व शासन में कायस्थ समाज की उपेक्षा हुई है। शासन में कर्मयोगी भारत के प्रधान मंत्री स्व .लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थ नाथ को कैबिनेट मंत्री से हटा कर मात्र राज्य मंत्री अरुण सक्सेना को बनाया जबकि उनको कैबिनेट देना चाहिए था। प्रदेश संगठन में भी कोई उपाध्यक्ष. महासचिव नहीं बनाया। एक मीडिया संपर्क संयोजक नवीन श्रीवास्तव थे उन्हे भी दर किनार कर दिया गया। प्रदेश संगठन नेतृत्व से अपील है कि भाजपा के लिए समर्पित कायस्थ समाज पर ध्यान दे और उत्तर प्रदेश के शासन व संगठन में समुचित स्थान और सम्मान दे।
Views: 17









