दो दवा एक साथ खाने से किशोरी की मौत
गाजीपुर। नगर पंचायत सादात के राजभर बस्ती के राजेश भारद्वाज की 17 वर्षीया पुत्री सोनी भारद्वाज की दो अलग-अलग दवाइयां एक साथ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि सोनी का पहले से इलाज चल रहा था। गुरुवार की रात उसने गलती से दो अलग-अलग दवाएं एक साथ खा लीं। इससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। तेज उल्टियां होने पर उसे स्थानीय डॉक्टरों के यहां ले जाया गया लेकिन लाभ न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत की खबर से उसके परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। मौत की सूचना पर पहुंची सादात थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Views: 15









