कर्मचारियों की कमी से डाकघर के कार्य प्रभावित
गाजीपुर। सादात डाकघर में विभागीय कर्मचारियों की कमी से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहां स्वीकृत चार पदों के स्थान पर मात्र दो लोगों ही काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में डाकघर में कुल चार पद स्वीकृत हैं, जिनमें एक उप-डाकपाल बृजेश यादव और एक क्लर्क देवीदयाल यादव ही कार्यरत हैं। कर्मचारियों की कमी का सीधा असर विभिन्न डाक सेवाओं पर पड़ रहा है। आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आमजन को कर्मचारियों के डाक संबंधी कार्यों से खाली होने का इंतजार करना पड़ता है। स्थिति यह है कि पोस्टमैन और मल्टी-टास्किंग स्टाफ को भी अपने मूल कार्यक्षेत्र से हटकर काउंटर के कामों में सहयोग करना पड़ रहा है। इससे उनके अपने कार्यों पर भी दबाव बढ़ रहा है। नगरवासियों व क्षेत्रीय जनता ने डाक अधीक्षक से, सादात डाकघर में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती करने की मांग की है।
Views: 12









