पंचांग व राशिफल – 16 सितम्बर 2026
पंचांग व राशिफल – 16 सितम्बर 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2083
शक सम्वत 1948
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी
नक्षत्र विशाखा
वार बुधवार
योग वैधृति
सूर्योदय 05:42
सूर्यास्त 17:59
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 12:12 – 13:43
अभिजीत मुहूर्त ****************
आज का राशिफल ………………….
मेष — आज दिन के पूर्वार्द्ध में परिस्थितियां आपकी इच्छाओं के अनुरूप रह सकती हैं। किसी मनोकामना की पूर्ति से मन प्रसन्न होगा और अध्यात्म, पूजा-पाठ अथवा धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आहार-विहार में कुछ नवीन प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। दिन के शेष भाग में परिस्थितियां कुछ निराशाजनक हो सकती हैं। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे न होने से खिन्नता रहेगी और किसी की बात को गलत समझने अथवा स्वयं गलतफहमी का शिकार होने से बचना होगा।
वृषभ — परिश्रम और लगन का अपेक्षित परिणाम मिलने से उत्साह बना रहेगा। मन में लंबे समय से चल रही किसी योजना के पूरा होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता तथा आपसी समझ बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी दर्शनीय अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रसंग बन सकता है। अपने उत्तरदायित्वों को पूरा करने के लिए आपको सक्रिय रहना होगा, लेकिन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
मिथुन — लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यों के बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी शुभ समाचार अथवा सुसंदेश की प्राप्ति से परिवार में उत्साह का वातावरण बनेगा। रचनात्मक कार्यों, लेखन, कला या अपनी प्रतिभा से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ सकती है। जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रयासों से लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कर्क — आज दोपहर पूर्व तक समय कुछ प्रतिकूल रह सकता है। अधीनस्थ अथवा सहयोगी व्यक्ति से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखना उचित रहेगा। अनावश्यक जल्दबाजी से परेशानी बढ़ सकती है। दिन के शेष भाग में परिस्थितियों में सुधार आएगा। व्यापारिक गतिविधियों में गति आएगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
सिंह — दिन के पूर्वार्द्ध में कार्यक्षेत्र में सफलता के अच्छे संकेत हैं। मन में सकारात्मक एवं शुभ विचारों का संचार होगा और किसी आवश्यक यात्रा का परिणाम संतोषजनक रह सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि दिन के शेष भाग में आर्थिक मामलों को लेकर असंतोष या चिंता उत्पन्न हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अपनी योजनाओं को अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करने से बचें और निर्णय लेते समय संयम बनाए रखें।
कन्या — उन्नति के लिए आज कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। पूर्व में किए गए निवेश अथवा विनियोजन से अपेक्षित प्रतिफल मिलने की संभावना से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई महत्वपूर्ण योजना धीरे-धीरे साकार होने की ओर बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ विचार-विमर्श करने से किसी उलझन का व्यावहारिक समाधान मिल सकता है। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और संपर्कों के माध्यम से नए अवसर प्राप्त होने के संकेत हैं।
तुला — आज नई योजना बनाने और उसे कार्यरूप देने के लिए समय उपयोगी है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने से मानसिक राहत अनुभव होगी। शिक्षा, अध्ययन अथवा प्रतियोगिता से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। सुख-सुविधाओं से जुड़े आवश्यक साधन उपलब्ध होने से जीवन में सहजता आएगी और परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक — आज दोपहर तक परिस्थितियां कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, मानसिक बेचैनी अथवा दिनचर्या में असुविधा महसूस हो सकती है। किसी पुराने विषय को लेकर विवाद की स्थिति बनने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम आवश्यक होगा। आर्थिक या अन्य प्रकार की हानि से बचने के लिए सावधानी बरतें। दिन के शेष भाग में भाग्य का साथ मिलने लगेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और किसी प्रिय व्यक्ति से सुखद संवाद हो सकता है।
धनु — दोपहर तक प्रगति के अवसर मजबूत रहेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही निराशा कम होगी और किसी नए संपर्क के माध्यम से लाभदायक संभावना सामने आ सकती है। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा तथा आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। पारिवारिक मतभेद अथवा कलह का वातावरण बनने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे समय में धैर्य और संवाद के माध्यम से स्थिति संभालना हितकर रहेगा।
मकर — अपने अभीष्ट कार्य की सिद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं। साझेदारी अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ विचार-विमर्श करके लिया गया निर्णय लाभदायक हो सकता है। प्रतियोगिता से जुड़े क्षेत्रों में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। सामाजिक अथवा कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ाने वाला कोई कार्य संपन्न होगा। उपलब्धियों से उत्साह बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने का आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
कुम्भ — परिस्थितियां काफी हद तक भाग्य का साथ देने वाली रहेंगी। निजी जीवन से जुड़े किसी पुराने विवाद का समाधान होने से मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ मनोरंजन अथवा मनोविनोद के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। आपसी सौहार्द और सहयोग से पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।
मीन — आज दिन 10/50 बजे तक स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रह सकती है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त होने से कार्यों को व्यवस्थित करने में कठिनाई आएगी। मित्रों अथवा निकट संबंधियों से किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को समझना उचित होगा। निर्धारित समय के बाद परिस्थितियों में सुधार के संकेत हैं और निराशा का भाव कम होगा। दूसरों की बातों से प्रभावित होकर निर्णय लेने के बजाय अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा।
Views: 20








