जिले के दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मिला प्रदेश में स्थान 

कृष्ण बिहारी राय बने प्रदेश उपाध्यक्ष और सरोज कुशवाहा बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष 


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश टीम  घोषणा में गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मिर्जापुर प्रभारी सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। वहीं जिला कार्यालय छावनी लाइन के सभागार में हुई बैठक में जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उत्साह के साथ दोनों लोगों का स्वागत अभिनन्दन किया।

          उल्लेखनीय है कि भांवरकोल ब्लाक के सुखडेहरा गांव   कृष्ण बिहारी राय पार्टी गठन के साथ 1980 में जुड़कर मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, उपाध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी योग्यता क्षमता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है। कृष्ण बिहारी राय भरौली इंटर कालेज बलिया से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य है जो वर्तमान समय में चंदन नगर रौजा पर धर्मपत्नी के साथ रहते हैं।  वही चंद्रशेखर नगर, कपूरपुर, रौजा देहाती गाजीपुर निवासी परास्नातक सरोज कुशवाहा वर्ष 1992 में भारतीय जनता पार्टी से जूडकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, फिर जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा), जिला उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय मंत्री सहित विभिन्न सांगठनिक दायित्वों के साथ वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मिर्जापुर जनपद की प्रभारी है। इनके पति नगीना सिंह कुशवाहा एक प्रमुख दवा व्यवसाई हैं। दोनों नवचयनित पदाधिकारीयों ने गाजीपुर मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन कार्य में अपनी निष्ठा को दोहराया।

          शुभकामना व स्वागत अभिनन्दन करने वालो में पारसनाथ राय, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय, कालीचरण राजभर, अवधेश राजभर,ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश राजभर, वृजनन्दन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह, शनि चौरसिया, शशिकांत शर्मा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

Views: 40


Leave a Reply