अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्ता कर उसे न्यायालय के समक्ष किया है।      अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत करण्डा थाना पुलिस ने शनिवार को जमानियां पुल के पास से सम्बन्धित  अभियुक्त शिवा सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी-हरपुर थाना-जमानियां  जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 0.315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, आरक्षी मयंक सिंह व दिलीप यादव शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply