कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने छोड़ा हाथ

नई दिल्ली, 19 अप्रैल 2019। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बदसलूकी और उनपर कारर्वाई न किये जाने से क्षुब्ध कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया।
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाने वाले नेताओं की जगह कांग्रेस में गुंडों को तरजीह दी जा रही है। जिन लोगों ने मुझे पार्टी के अंदर धमकियां दीं वे बच गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।’ कांग्रेस प्रवक्ता ने एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ की गई बदसलूकी का मसला उठाया था। इस पत्र के मुताबिक कुछ महीनों पहले प्रियंका ने राफेल डील पर मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनके साथ ‘बदसलूकी’ की थी।


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गईं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं मुंबई में पली बढ़ी हूं। अब मैं वापस यहां जुड़ना चाहती हूं। मैंने सब सोच-समझकर ही शिवसेना से जुड़ने का मन बनाया है। जहां भी पार्टी को मजबूत कर सकती हूं, वहां काम करूंगी। . इससे पूर्व प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि वह भारी मन से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने 10 साल तक पार्टी में रहकर पूरी लगन से काम किया है।

उन्होंने लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों में हुए कुछ खास घटनाओं ने पूरा भरोसा दिला दिया कि संगठन में मेरी सेवाओं का संगठन में कोई मूल्य नहीं है। अब लगता है, जितना समय पार्टी में बिताऊंगी, मेरे आत्मसम्मान की कीमत पर होगा। दुःख इस बात का है, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण की जिस बात का पार्टी प्रचार करती है, और आप खुद आह्वान करते हैं, वैसा पार्टी के कुछ सदस्यों के व्यवहार में नज़र नहीं आता है।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply