जमीन विवाद में बुजुर्ग की मारपीट कर हत्या

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में जमकर मार पीट हुई। इस मारपीट में जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं अन्य कई लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान हीरा प्रजापति (62वर्ष) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना पर अटवॉ मोड चौकी प्रभारी तरुण पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की पुष्टि करते एएसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।


    

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply