शस्त्र लाइसेंस की गड़बड़ी में माफिया के सहयोगी, तत्कालीन थानाध्यक्ष व लेखपाल पर मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। जनपद में अपराधिक गैंग आईएस-191 (मुख्तार अंसारी गिरोह) के सदस्यों / सहयोगी मो. शाहिद एवं तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल व थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी के आदेश के क्रम में संगठित/पेशेवर अपराधियों, माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही के अनुपालन में कुख्यात माफिया सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी एवं उसके परिजनों को निर्गत शस्त्रों की वर्तमान स्थिति, गैंग (आई.एस. 191) के सदस्यों एवं सहयोगियों को निर्गत कुल 51 शस्त्र लाइसेन्सों पर क्रय विक्रय किये गए 145 शस्त्रों के भौतिक सत्यापन अलग-अलग टीमों का गठन कर सत्यापन एवं जाँच की जांच करायी जा रही है। जांच/सत्यापन के क्रम में ज्ञात हुआ कि मुहम्मद शाहिद पुत्र कुर्बान अली निवासी पुरानी कचहरी थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के नाम से जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के आदेश दिनांक 28.04.2001 के क्रम में एसबीबीएल गन का लाइसेंस संख्या 1383/पी2 निर्गत है । जिस पर लाइसेंसी द्वारा शस्त्र का कई बार क्रय-विक्रय किया गया है । सत्यापन के दौरान पाया गया कि उक्त शस्त्र लाइसेंसी मो. शाहिद उपरोक्त वार्ड नं. 4 अब्दुल हमीद नगर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर का मूल निवासी है। यह वर्ष 1999 से 2015 तक पुरानी कचहरी , मंगल बाजार, यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में किराये के मकान में निवास कर रहा था। इसी दौरान इसके द्वारा अपना मूल पता छिपाते हुए मुहम्मदाबाद के स्थायी पते पर शस्त्र लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया था। शस्त्र आवेदन प्रार्थना पत्र पर इसके द्वारा स्थायी व वर्तमान पते के कॉलम में मुहम्मदाबाद के पते का उल्लेख किया गया था। जिसके सम्बन्ध में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद व क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा भी अपनी रिपोर्ट में उक्त आवेदक के स्थायी पते एवं निवास के पते के कॉलम में मुहम्मदाबाद के स्थायी पते का सकूनत तश्दीक करते हुए लाइसेंस प्रदान करने की संस्तुति आख्या प्रेषित की गई थी। इस पर शस्त्र लाइसेंसी एवं आख्या प्रेषित करने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी व क्षेत्रीय लेखपाल का यह कृत्य संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। उपकरोक्त के क्रम में दिनांक 24.07.2026 को लाइसेंस धारक मो. शाहिद, तत्कालीन थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद व क्षेत्रीय लेखपाल के विरुद्ध थाना मुहम्मदाबाद पर मुकदमा अपराध सं. 230/2026 धारा 417, 420, 120बी भादवि व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
शेष शस्त्रों एवं शस्त्र लाइसेन्सों के जाँच/सत्यापन की कार्यवाही प्रचलित है। जांच में अनियमितता के प्राप्त तथ्यों के क्रम में शेष प्रकरणों में भी अग्रेतर विधिक कार्यवाही कराई जाएगी।
Views: 69









