फर्जी पेंशन लेने के पांच आरोपी गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त फर्जी पेंशन लेने वाले पांच अभियुक्तों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


     उपनिरीक्षक विजय कुमार मय हमराह को यह सफलता लंका बस स्टैण्ड पर चेकिंग के दौरान मिली। उन्होंने शिक्षा विभाग से सेवानिवृत पांच कर्मचारीगणों को फर्जी पेंशन लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में घूमा सिंह यादव (72 वर्ष) पुत्र स्व. मंहगू निवासी जगदीशपुर विद्यापति थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर, बनवारी सिंह यादव (71 वर्ष) पुत्र स्व. झोलन सिंह यादव निवासी नारायणपुर हाला थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, पतिराज राम (67 वर्ष) पुत्र स्व. अर्जुन राम निवासी मरदानपुर लक्षमण थाना बिरनो जनपद गाजीपुर, दुबरी सिंह यादव (66 वर्ष) पुत्र स्व. बद्री सिंह यादव निवासी भटौली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर तथा रामअवध सिंह यादव (66 वर्ष) पुत्र स्व. रामनरेश सिंह यादव निवासी गुलाल सराय थाना बिरनो जिला गाजीपुर रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 31


Leave a Reply