गो-संरक्षण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बुधवार को विकास खण्ड सादात अन्तर्गत ग्राम पिपनार में बने वृहद गो-संरक्षण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद 421 गोवंश के खाने हेतु हरा चारा, भूसा एवं पीने के पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। गो-आश्रय स्थल पर हरे चारे की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को तत्काल हरे चारे को सुलभ कराने का निर्देश दिया। उन्होने गो-आश्रय स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, छाया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
उन्होने कहा कि गोवंश के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्ध्तिा के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने गो आश्रय स्थल में मिट्टी भराई, पशुओं का हेल्थ ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कैंपस के अंदर मृत पशुओं के डिस्पोजल स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 10









