मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित 

गाजीपुर। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए एक दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ।  समारोह में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा मेधावी छात्रों तथा उनके शिक्षकों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 


    समारोह में माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के टॉपर्स को पुलिस कप्तान ने पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं से वार्ता कर कॅरियर से जुड़ी जानकारी और उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया । 

       कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, अभिभावकों के साथ ही साथ अध्यापकगण आदि मौजूद रहे।

Views: 11


Leave a Reply