हाईटेंशन तार टूटकर विद्यालय परिसर में गिरने से अफरातफरी 

गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भवरूपुर में बुधवार को स्कूल के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन विद्युत तार अचानक टूटकर स्कूल परिसर में गिर गया। विद्युत तार के टूटकर गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई क्योंकि जब यह उस समय बिजली की सप्लाई चालू थी और हाईटेंशन तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। गनीमत यह थी कि उस समय स्कूल के कमरों के अंदर बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। 


      विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीताराम पाल व ग्रामीणों में कहा कि स्कूल के ऊपर से गुजर रहे इस खतरनाक तार को हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पहले भी कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी थीं। इसके बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

       घटना की सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेई एसके ओझा ने बताया कि टूटे तार की तत्काल मरम्मत कर दी गई है। उन्होंने कहा, “बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय भवन के ऊपर से इस हाईटेंशन तार को अतिशीघ्र हटा दिया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग पर आवश्यक बिजली के खंभे (पोल) लगाने का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही नया तार बिछाकर लाइन को स्कूल परिसर से दूर शिफ्ट कर दिया जाएगा।”

Views: 4


Leave a Reply