पंचांग व राशिफल – 08 मई 2024

पंचांग व राशिफल – 08 मई 2024

पंचांग

विक्रमी संवत   2081  

शक सम्वत   1945  

मास                     बैशाख 

पक्ष               कृष्ण पक्ष

तिथि                     अमावस्या 

नक्षत्र                     भरणी 

वार                       बुधवार 

योग                       सौभाग्य 

सूर्योदय                 05:14

सूर्यास्त                 18:31

चन्द्रमा                     बृष

राहुकाल दोपहर        12:17 – 13:58

अभिजीत मुहूर्त         –******** – 

       अगर किसी शुभ काम से जाना हो, तो एक नींबू लें। उस पर 4 लौंग गाड़ दें तथा इसके साथ इस मंत्र का जाप भी करें : ॐ श्री हनुमंते नम:। 21 बार जाप करने के बाद नींबू को अपने साथ रखें। आपको आपके काम में किसी प्रकार की बाधा महसूस नहीं होगी। जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष

आज के दिन आपका स्वभाव लापरवाह रहेगा कोई भी कार्य जब तक सर पर ना आ जाए करेंगे नहीं जिससे परिवार के सदस्यों से ताने सुनने को मिलेंगे। दिन के अधिकांश समय आप अपने में ही मस्त रहेंगे कार्य व्यवसाय में पुराने व्यवहारों के बल पर लाभ कमाएंगे लेकिन कुछ ना कुछ कमी अवश्य रहेगी धन आज आते ही जाने के मार्ग खोज लेगा। पैतृक कार्य अथवा किसी भी प्रकार के पिता संबंधित कार्य में निवेश करने से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए धन फंसने की संभावना है। 

वृष

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है घर एवं बाहर विवेकी व्यवहार रखें बचते बचते भी कलह क्लेश होने की प्रबल संभावना है परिवार का वातावरण किसी पुराने मामले को लेकर गर्म रहेगा खासकर भाई बंधुओं से अहम को लेकर टकराव होने की आशंका है चल अचल संपत्ति संबंधित कार्यो में अपने विचार अन्य लोगों के विचार सुनने के बाद ही रखें मातृ पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकते हैं ।

मिथुन

आज का दिन वैसे तो किसी ना किसी रूप में आप को लाभ जरूर देगा लेकिन मन में किसी अरिष्ट का भय दिन भर परेशान रखेगा। आप अध्यात्म से प्रेरित रहेंगे परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी अपने निजी स्वार्थों को त्याग अन्य लोगों सहायता करेंगे से बाद में स्वयं ही मानसिक उलझन में फसेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अपने मन के विचार खुलकर कहे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मानहानि के प्रसंग भी बनेंगे लेकिन इनकी परवाह आज ना ही करें वरना सोचे हुए कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। 

कर्क

आज के दिन आप जिस भी कार्य अथवा योजना को बनाएंगे उसमें कुछ ना कुछ आशाजनक फल अवश्य मिलेगा। दिन भर आप अपने स्थान से दूर के स्थानों के विषय में अधिक रुचि लेंगे कार्य व्यवसाय हो अथवा पर्यटन बाहर घूमने के मौके तलाशेंगे। आर्थिक रुप से दिन परिश्रम करने के बाद भी सामान्य ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम रहेगी लेकिन उसका कुछ विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। फिर भी कुछ ना कुछ जोड़ तोड़कर अतिरिक्त आय अवश्य बनाएंगे ।

सिंह

आज का दिन बीते दिन की तुलना में राहत भरा रहेगा सेहत प्रातः काल की समय थोड़ी नरम रहेगी शारीरिक अकड़न पेट दर्द कब्ज गैस की शिकायत परेशान करेगी। लेकिन मध्यान्ह के बाद स्थिति में सुधार आएगा फिर भी आपकी कार्य करने की धीमी गति लोगों से आलोचना करवाएगी। मध्यान्ह बाद धार्मिक भावनाओं का उदय भी होगा लेकिन किसी ना किसी कार्य में व्यस्तता के चलते इसके लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। 

कन्या

आज का दिन आपके लिए अशुभ रहने वाला है। प्रातः काल से ही सेहत में नरमी बनेगी इसका मुख्य कारण पूर्व में बरती असंयमित दिनचर्या सेहत की अनदेखी बनेगी आज शारीरिक रूप से सामर्थ्य कम रहने पर भी मन कामवासना में भटकेगा इससे दूर रहने का प्रयास करें अन्यथा समस्या गंभीर होने पर बाद में संभाल नहीं पाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज अनिश्चितता रहेगी एक आध सौदा बनने पर आवश्यकता से कुछ कम धन की प्राप्ति हो जाएगी। 

तुला

आज के दिन आप की सोची हुई योजनाएं सफल अथवा प्रगति करेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन आप जिस भी कार्य को अथवा जिस किसी भी व्यक्ति का सहयोग करने का विचार करेंगे उसमें परिजन ही बाधक बनेंगे परिवार में छोटे भाई का अमर्यादित आचरण घर में अशांति बना सकता है। कार्यक्षेत्र पर जिस समय लाभ की संभावना रहेगी उस समय ना होकर अकस्मात होगी सार्वजनिक क्षेत्र पर पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी इसका कारण भी परिवार के बुजुर्ग रहेंगे। 

वृश्चिक

आज के दिन आपके आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं इसका कुछ ना कुछ शुभ परिणाम अवश्य मिलेगा वैसे तो आज आपका व्यक्तित्व निखरा हुआ रहेगा किसी से भी कार्य निकालना आसान होगा लेकिन स्वभाव में जिद भी अधिक रहने के कारण लोग आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकते हैं आज इसका कोई प्रतिकूल परिणाम नहीं मिलेगा लेकिन निकट भविष्य में मानहानि हो सकती है सतर्क रहें परिवार का वातावरण थोड़ा उथल पुथल रहेगा ।

धनु

  आज कहीं से अकस्मात धन मिलने की भी संभावना है परिवार का वातावरण मिलाजुला रहेगा माता से स्नेह संबंध लेकिन पिता से किसी अंदरूनी मामले को लेकर वैचारिक मतभेद उभरेंगे दांपत्य सुख ठीक-ठाक ही रहेगा फिर भी पति पत्नी को आपस में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है सार्वजनिक जीवन वैसे तो ठीक ही रहेगा फिर भी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें अन्यथा आप की छवि खराब होगी। 

मकर

आज मन की कोई भी बात माता-पिता से ना छुपाए यही आपके लिए हितकर रहेगा अचल संपत्ति के कार्यों में निवेश करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। आज यदि अपनी भाषा एवं विचारों का सोच समझकर प्रयोग करेंगे तो मान सम्मान के साथ आय के नए मार्ग भी बना सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं इनसे आर्थिक लाभ की आशा न रखें फिर भी सुख प्राप्ति अवश्य होगी सरकारी कार्य लापरवाही के चलते लटक सकते हैं। 

कुंभ 

 आपका स्वभाव संतोषी रहेगा। परिजन किसी विशेष कार्य में जल्दबाजी की जिद करेंगे लेकिन स्वयं परिजनों की धीमी कार्यशैली के कारण गुस्सा आएगा। शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा बैठे-बिठाए मुसीबत बढ़ेगी‌। नौकरीपेशा से उच्चअधिकारी नाराज हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मूत्राशय से संबंधित समस्या हो सकती है।

मीन

आज के दिन आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है परिस्थितियां दिन के आरंभ से प्रतिकूल बनी रहेंगी बीच-बीच में थोड़ी राहत भी मिलेगी लेकिन आज किसी न किसी कारण से मन में नकारात्मक भावों का संचार बना रहेगा। कारोबार व्यवसाय में पैतृक संबंधों अथवा किसी न किसी रूप में पैतृक नाम सहयोग करेगा फिर भी आज आर्थिक मामलों में शीघ्र निर्णय ना लें निवेश भूलकर भी ना करें पुराने उधार को शीघ्रातिशीघ्र चुकाने का प्रयास करें अन्यथा निकट भविष्य में मान भंग होने की संभावना है। 

Views: 188

Leave a Reply