शातिर अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना से सम्बंधित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो हजार रुपए तथा एक मोटरसाईकिल भी बरामद कर लिया।


         उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई को वादी भोला दूबे पुत्र स्व.सरजू दूबे निवासी ग्राम सरदरपुर पोस्ट गोड़उर ने थाने में तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा मंदिर से हनुमान जी की चाँदी की आँख व घंटा चुरा लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

    इसी क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय मय हमराह  द्वारा मुकदमें की विवेचना के क्रम में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त शशिकान्त राजभर पुत्र गनेश राजभर  निवासी ग्राम सुजाईत पटेसार थाना चितबड़ागाव जनपद बलिया को लट्ठूडीह से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से दो हजार रुपये  व एक मोटरसाईकिल यूपी 60 के 5290 बरामद हुआ । उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

              गिरफ्तारशुदा अभियूक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। 

Views: 0


Leave a Reply