आईसीएसई बोर्ड परीक्षा – मौली श्रीवास्तव ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया मान 

गाजीपुर। आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सेंट जॉन्स स्कूल की छात्रा मौली श्रीवास्तव ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण कर परिजनों और कालेज परिवार का मान बढ़ाया है। वह जिला मुख्यालय पर बीएसएनएल के सीनियर एसडीओ आतिश श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उसकी माता शुभ्रा श्रीवास्तव उसी सेंट जॉन्स स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके साथ ही छोटे भाई सक्षम श्रीवास्तव और शुभेच्छुओं ने मौली को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply