हार्दिक पटेल ! मंच पर मिला थप्पड़

सुरेंद्रनगर (गुजरात),19 अप्रैल 2019। बलदाणा गांव में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे कांग्रेस में शामिल हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को एक शख्स ने मंच पर ही थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां हड़कम्प मच गया। कांग्रेस समर्थकों ने उस शख्स को मंच पर ही पकड़ लिया और मंच पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर उस शख्स को भीड़ से बचाया। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाले तरूण गुर्जर ने कहा कि पाटीदार आंदोलन की वजह से मेरे परिवार को परेशानी उठानी पड़ी थी, इसलिए मैंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। जन सभाओं में आये दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों पर आये दिन हो रहे हमले होते रहते हैं।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply