शराब तस्कर से 240 लीटर अवैध शराब बरामद
गाजीपुर। शराब तस्करी की रोकथाम में लगी रेवतीपुर थाना पुलिस एवं स्वाट टीम ने एक कार सहित तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 240 लीटर अवैध शराब बरामद करने में सफल रही। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 67000 रुपए बताई गई है।
शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को को उतरौली नाला पुल, ग्राम उतरौली, थाना रेवतीपुर के पास से अभियुक्त अमन सिंह पुत्र वीर प्रताप सिंह निवासी ग्राम खेताबपुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को सफेद ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार किया गया। कार से 20 पेटी किंग फिशर स्ट्रांग बीयर, कुल मात्रा 240 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रेवतीपुर पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार मय टीम तथा उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार मय हमराह थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 1









