ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आरम्भ

गाजीपुर। गोस्वामी तुलसीदास जी रचित श्रीरामचरितमानस के आधार पर पारंपरिक रामलीला का मंचन, अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी द्वारा मंगलवार से आरम्भ है।
इस वर्ष 19 दिनोंकी होगी तक मंचित होने वाली की रामलीला का मंचन प्रसिद्ध वन्दे वाणी विनायक आदर्श श्रीरामलीला मंडल, रायबरेली के कुशल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होगा।
मंचन का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार (एकादशी तिथि) को सायंकाल सात बजे अति प्राचीन राम चबूतरा, हरिशंकरी, से धनुष-मुकुट पूजन के साथ हो गया।
तत्पश्चात निर्धारित कार्यक्रमानुसार विभिन्न स्थलों पर रामलीला का मंचन सम्पन्न होगा।
अति प्राचीन रामलीला कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, पत्रकार साथियों एवं नगरवासियों से अनुरोध है कि इस पुनीत एवं धार्मिक अवसर पर पधार कर कार्यक्रम को सफल बनायें और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Views: 3








