विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने किया निरीक्षण
गाजीपुर। लखनऊ से आये विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा विकास खण्ड सादात के निरीक्षण के दौरान जल निगम विभाग के जेई पर भड़क गये जब उन्होंने पूछा कि ब्लाक में कितने घरों में पेयजल का कनेक्शन हो गया है तो संबंधित जेई ने बताया कि 93 प्रतिशत घरों में कनेक्शन हो गया है। इस गलत डेटा बताने पर उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कृषि, बालविकास परियोजना आदि की पत्रावलियों की भी जांच की।
इसके बाद विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने निकटवर्ती डोरा ग्राम पंचायत के सचिवालय व कैम्पस में स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का विधिवत निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सीडीपीओ सोनम सिंह के साथ कराया।
Views: 22








