भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता हेतु प्रधानमन्त्री को ज्ञापन
वाराणसी। प्रगतिशील भोजपुरी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ जनार्दन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय प्रधानमंत्री को प्रेषित 11 सूत्रीय मांग पत्र वाराणसी स्थित पी एम जन सम्पर्क कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक को सौपा।
पत्रक में भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, भोजपुरी अकादमी की स्थापना काशी वाराणसी में करने, भोजपुरी क्षेत्र के सभी विश्वविद्यालयों में स्वतंत्र भोजपुरी संभाग की स्थापना करने और एम ए तक स्वतंत्र विषय के रुप में पढ़ाई की व्यवस्था बनाने, प्राथमिक शिक्षा में भोजपुरी पाठ्यक्रम लागू करने, जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद पर तत्काल अंकुश लगाने, भोजपुर विश्वविद्यालय की स्थापना, बी एच यू संस्थान में अध्ययन/अध्यापन के लिए अध्यापक की नियुक्ति कराने, भोजपुरी में शोध को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक स्तर पर नीति बनाने, भोजपुरी साहित्य, संगीत, सिनेमा में फैली हुई अश्लीलता पर तत्काल रोक लगाने, भोजपुर राज्य को कायम करने व भोजपुर रेजीमेंट का गठन करने की मांग शामिल रहीं।
प्रतिनिधि मंडल में प्रगतिशील भोजपुरी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ जनार्दन सिंह के साथ प्रभोस के सचिव कैलाश सिंह, सांस्कृतिक सचिव मासूम अली, उपाध्यक्ष काशीनाथ यादव,डा राजेश सिंह जिलाध्यक्ष वाराणसी,डा धीरज कुमार गुप्ता उप सम्पादक भोजपुरिया अमन,अमित रावत फिल्म कलाकार आदि लोग मौजूद रहे।
Views: 2








