ग्यारह लाख की नशीली ड्रग्स के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मरदह थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने दो युवकों को 114.21 ग्राम नशीले पदार्थ एमडी (एमए) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये है।
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को संयुक्त टीम ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर कछुहरा पुलिया से करीब 50 मीटर आगे बनारस से मऊ लेन पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों युवकों ने मुंबई से नशीला पदार्थ लाने और उसे बेचने की बात कही।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिन्स कुमार उर्फ गोलू निवासी दुर्खुशी, थाना मरदह तथा अभिषेक कुमार् निवासी बरेन्दा, थाना मरदह के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मरदह थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गयी
गिरफ्तारी व बरामदगी कार्रवाई में मरदह थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा स्वाट टीम ‘बी’ के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम शामिल रही।
Views: 8








