फाइबर, विटामिन, खनिज लवण एवं औषधीय गुणों से भरपूर है मशरुम
गाजीपुर। मशरूम पोषण एवं औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लाभदायक खाद्य पदार्थ है। इसमें बटन मशरूम सबसे अधिक उगाया जाने वाला खाद्य मशरूम है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक प्रकार के जंगली मशरूम भी प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। परिणाम बताते हैं कि दोनों प्रकार के मशरूम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन एवं खनिजों से भरपूर होते हैं, जबकि जंगली मशरूमों में एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक पाए जाते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं जंगली मशरूम पोषण और औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उचित अनुसंधान, जागरूकता एवं वैज्ञानिक खेती से मशरूम क्षेत्र में व्यापक विकास संभव है। मशरूम को कृषि प्रणाली में जोड़कर टिकाऊ खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है।
उक्त बातें स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विषय के शोधार्थी सुभम कुमार गुप्ता ने अपने शोध प्रबन्ध शीर्षक “स्टडीज ऑन प्रॉपर्टीज ऑफ एडिबल (अग्रिकस ब्योसपोर्स) एंड वाइल्ड मशरुम ऑफ ईस्टर्न उत्तर प्रदेश इंडिया” नामक विषय पर शोध प्रबंध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी में कहीं।
उन्होंने कहा कि मशरूम को “फंक्शनल फूड” कहा जाता है क्योंकि ये पोषण के साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। अनुसंधान में पाया गया है कि मशरूम विभिन्न रोगों जैसे हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर एवं प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी में बहुत ही कारगर सिद्ध हुए है। उन्होने मशरुम का प्रयोग सावधानी से करने की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि खाद्य और विषैले मशरूम में अंतर करना कठिन होता है।
शोधार्थी ने प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति व अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा प्राध्यापकों व शोध छात्र – छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी ने संतुष्टि पूर्ण एवं उचित उत्तर दिया।
महाविद्यालय की विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्यों तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान की। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य के अतिरिक्त अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. जी. सिंह, प्रो अरुण कुमार यादव, प्रो. सुनील कुमार, डॉ. रामदुलारे, शोध निर्देशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जे. के. राव, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. इन्दीवर रत्न पाठक, प्रो. रविशंकर सिंह, डॉ. गौतमी जैसवारा, प्रो. सुनील कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अंजनी कुमार गौतम, डॉ. लव जी सिंह, डॉ. कमलेश, अमितेश सिंह शोध छात्रा सना अंसारी, अंकिता साहू, विवेक गुप्ता एवं अन्य प्राध्यापक गण व शोध छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन डॉ. जे. के. राव व संचालन डॉ. जी. सिंह ने किया।
Views: 12









