फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर में किसानों की पंजीकरण जारी 

गाजीपुर। सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुसैनपुर में छह नवंबर से नौ नवंबर तक चलने वाले फॉर्मर शिविर में ग्राम सभा जंजीरपुर और हुसैनपुर के किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया गया।


       लेखपाल विनीता यादव द्वारा इस अवसर पर फॉर्मर रजिस्ट्री के लाभ से किसानों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसान रजिस्ट्री कृषि क्षेत्र के लिए डिजिटल बदलाव का अहम हिस्सा है। इससे किसानों को बार बार के वाई सी की जरूरत नहीं होगी। इस अवसर पर सीएससी संचालक परवेज खान ने किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री किया और किसानों को बताया कि बैंक से कर्ज या लोन लेने में सहायक होगी। किसान रजिस्ट्री से उन्हें डिजिटल पहचान पत्र यानी गोल्ड कार्ड मिलेगा।

      इस अवसर पर कृषि विभाग के कर्मचारी श्री प्रदीप भारती ने कहा कि किसान रजिस्ट्री से किसानों को पी एम किसान निधि की अगली किस्त का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर  जंजीरपुर और हुसैनपुर गांव के किसान और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Views: 71

Advertisements

Leave a Reply