राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा में कलाकारों ने प्रस्तुत किया नाट्य मंचन

गाजीपुर। भारतेंदु नाटक अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार आयोजित राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा के तहत रविवार देर शाम ऑडिटोरियम हॉल में नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऐतिहासिक नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों तथा साहित्यिक कृतियों पर आधारित नाटकों का मंचन किया गया।

समवकार कला समिति के गुंजन शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में करीब 20 कलाकारों की टीम ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और साहित्यिक विरासत को मंच पर जीवंत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा।


कार्यक्रम में जखनिया विधायक बेदीराम, भारतेंदु नाटक अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी हीरा बुद्धा, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के विनोद कुमार, संस्कृति विभाग के शुभम कश्यप, जिला पर्यटन अधिकारी रामकुमार मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 6


Leave a Reply