पुलिस मुठभेड़ में दो इनामियां शातिर अपराधी गिरफ्तार
हिस्ट्रीशीटर अपराधी के बाएं पैर में लगी गोली
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर को हुई फायरिंग कर दो लोगों को घायल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने रविवार को 25-25 हजार रुपये के दो वांछित इनामियां आरोपियों को दौराने मुठभेड़ गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल थानाध्यक्ष की टीम ने हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय उर्फ आशु उर्फ बिट्टू पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय निवासी सुखडेहरा थाना भांवरकोल और उपेंद्र नाथ राय पुत्र सुभाष चन्द्र राय निवासी गोड़ी खास थाना भांवरकोल जिला गाजीपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसमें आशुतोष राय को बाएं पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आशुतोष राय के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया । आशुतोष राय पर पांच तथा उपेंद्र नाथ राय पर दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपी थाना भांवरकोल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 224/2026, धारा 352 और 109(1) बीएनएस में वांछित थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में विधिक कार्रवाई की गयी।
Views: 27









