रात में चोरों ने उठाई आठ बकरियां, पीड़ित में थाने में दी तहरीर 

गाजीपुर। बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले व्यक्ति की आठ बकरियों को शनिवार की भोर में चोरों ने चुरा लिया। इससे गरीब असहाय परिवार के ऊपर आर्थिक दबाव बन गया है।


        बताते चलें कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के छपरी ग्राम पंचायत के मुख्य सड़क मार्ग के किनारे मो० इब्राहिम असारी का मकान है। उसी मकान के एक हिस्से मे उनका पुत्र  मो० नौसाद अंसारी बकरी पालन कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की देर शाम वह सभी बकरियों को उनके लिए बनाए कमरे में बंद कर दिया। रात में परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने कमरों में सोने चले गये। प्रातः काल करीब चार बजे जब इब्राहिम अंसारी जगा और कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उसका दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसपर उसने आवाज देकर जब परिवार के अन्य लोगों को दरवाजा खोलने को कहा तो पता चला कि सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे‌। इसके बाद इब्राहिम दूसरे तरफ लगे दरवाजे को खोलकर बाहर निकला और सभी दरवाजों को खोल दिया। परिवार ने देखा कि बकरियों के कमरे का दरवाजा खुला है और सभी बकरियां गायब थीं। यह देखकर परिवार के लोग सन्न रह गये और बकरियों की खोज में लग गये परन्तु कोई पता नहीं चल सका।

      पीड़ित ने दुल्लहपुर थाने पर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामवासियों का कहना है कि थाना के अंतिम छोर पर बसे इस गांव में अनेकों बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन किसी भी घटना का कोई पर्दाफाश आज तक नहीं हो सका है। ग्राम वासियों ने पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस क्षेत्र में भी रात में पुलिस गस्त की व्यवस्था करने की मांग की है।

Views: 18


Leave a Reply