चरस के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 670 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय अपनी टीम के साथ बेलहरी मार्ग स्थित पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 670 ग्राम चरस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल कुमार (34वर्ष) पुत्र स्व. सर्वजीत राम, निवासी ग्राम बेलहरी, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई है।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में खानपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी।
Views: 7








