एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का चौथा व्याख्यान संपन्न 

रिग्रेशन एल्गोरिदम की कार्यप्रणाली और व्यावहारिक उपयोग समझाया


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित ‘एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज’ के चौथे व्याख्यान का आयोजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।

      कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देशन पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के 96 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भागीदारी सुनिश्चित की।

      ‘रिग्रेशन एल्गोरिदम’ विषय पर आयोजित व्याख्यान के मुख्य विशेषज्ञ एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. अन्नुश्री अग्रवाल ने प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग में रिग्रेशन की मूलभूत अवधारणाओं, प्रमुख तकनीकों और उनके व्यवहारिक उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वीका टूल के माध्यम से डेटा सेट के विश्लेषण और रिग्रेशन मॉडल तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई।

व्याख्यान में प्रतिभागियों को लीनियर रिग्रेशन सहित विभिन्न रिग्रेशन तकनीकों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। बताया गया कि रिग्रेशन का उपयोग निरंतर संख्यात्मक मानों का पूर्वानुमान लगाने में किया जाता है। इसके उदाहरण के तौर पर घरों की कीमत, बिक्री के आंकड़ों और मौसम संबंधी डेटा के पूर्वानुमान पर चर्चा की गई।

    विशेषज्ञ ने कहा कि प्रभावी मशीन लर्निंग मॉडल के लिए डेटा की गुणवत्ता, उपयुक्त एल्गोरिदम का चयन और मॉडल के परिणामों का सही मूल्यांकन महत्वपूर्ण है। वीका जैसे टूल विद्यार्थियों को विभिन्न एल्गोरिदम के प्रयोग और उनके परिणामों की तुलना करने में मदद करते हैं।

     कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार यादव, प्रवीण कुमार पाण्डेय, डॉ. दिव्येंदु कुमार मिश्रा, रितेश कुमार, दीप्ति पाण्डेय सहित विभाग के अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सदस्य दिलीप कुमार यादव, अशोक कुमार यादव और कृष्ण कुमार यादव ने किया। 

Views: 3


Leave a Reply