एनएचएआई अध्यक्ष ने प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण
वाराणसी रोपवे, रिंग रोड और टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
वाराणसी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष यादव ने शुक्रवार को वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति और मौके की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एनएचएआई अध्यक्ष ने वाराणसी रोपवे परियोजना, रिंग रोड फेज-3 में गैमन इंडिया की ओर से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित ढेरही टोल प्लाजा और आजमगढ़ रिंग रोड साइट का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
ढेरही टोल प्लाजा पहुंचने पर संचालक मनीष पाठक के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एनएचएआई अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान टोल प्लाजा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई।
टोल प्लाजा प्रबंधन ने एनएचएआई अध्यक्ष के आगमन पर आभार जताते हुए क्षेत्र में सड़क और राजमार्ग से जुड़े विकास कार्यों के सुचारु संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Views: 6








