अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी गांव में गुरुवार को अधेड़ का शव शीशम के पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की पहचान मानसिंह चौहान (55 वर्ष) पुत्र रामजस चौहान के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


बताया गया कि मानसिंह का शव गांव में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के मुताबिक मृतक के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि दूसरी पुत्री अविवाहित है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

     पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Views: 0


Leave a Reply