लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत
गाजीपुर। वाराणसी-भटनी रेल मार्ग पर मंगलवार को सादात और माहपुर रेलवे स्टेशनों के बीच बूढ़नपुर गांव के समीप लिच्छवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14600) से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सादात और सैदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल सैदपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण सादात पुलिस लौट गई, जबकि सैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर 20 वर्षीय रमेश पासवान पुत्र शंकर पासवान, निवासी घरवारा, थाना सुपी, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई। उसकी जेब से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मुजफ्फरपुर तक का रेल टिकट भी मिला।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Views: 1









