जमानियां में 4.78 कुंतल पटाखा बरामद, तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोनार टोली कस्बे में एक गोदाम से 4 कुंतल 78 किलोग्राम पटाखा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है।


पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान औरंगजेब खान के गोदाम में छापेमारी की। यहां बिना लाइसेंस पटाखों के भंडारण और बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटाखे बरामद किए गए। मौके से औरंगजेब खान पुत्र इकबाल खान निवासी सुभान टोली, इश्तियाक पुत्र शकूर खान निवासी सुभान टोली तथा मो. अर्श पुत्र रेयाज अहमद निवासी पुरानी मंडी, जमानियां को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर जमानियां थाने में विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी में  अभियोग दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव तथा थाना जमानियां के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Views: 8


Leave a Reply