बच्चों के बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु मानस ज्ञान प्रतियोगिता कल

गाजीपुर। बच्चों को संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से रामचरित मानस पर आधारित ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन मनिहारी क्षेत्र के अति प्राचीन राम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा) यूसुफपुर (खड़बा) में 18 अक्टूबर रविवार को प्रातः दस बजे से किया गया है। दो वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 4 से कक्षा आठ तक के शिक्षार्थी भाग लेंगे।


         उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत यूसुफपर के बेसो नदी तट पर स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा) पर संचालित सुंदरकांड पाठ समूह द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्र पर्व पर 18 अक्टूबर दिन रविवार को रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सुंदरकांड समूह के संयोजक द्वारा बताया गया कि इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के जीवन आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी और राम चरित मानस में दर्शाये गये सनातनी आदर्श, संस्कार, सामाजिक चेतना तथा मर्यादा को जानने व सीखने का अवसर मिलेगा। 

      बताते चलें कि दो वर्गों की यह प्रतियोगिता 50 प्रश्नों की होगी जिसमें कक्षा चार से 8वीं तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इसका परिणाम एवं पुरस्कार वितरण प्राचीन राम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा) पर मंगलवार 20 अक्टूबर को दशहरा मेले में किया जायेगा।

Views: 1


Leave a Reply