खोये मोबाइल वापस पाकर खिले धारकों के चेहरे 

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहयोग से विभिन्न स्थानों से खोए हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। रविवार को थाने में थानाध्यक्ष तारावती देवी ने मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए।


         पुलिस के अनुसार क्षेत्र में मोबाइल फोन खोने की शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सर्विलांस टीम के सहयोग से मोबाइलों की तलाश शुरू की गई थी। जांच के दौरान तकनीकी माध्यमों से अलग-अलग स्थानों से 10 मोबाइल बरामद किए गए।

      मोबाइल वापस मिलने पर उनके स्वामियों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में आनंद कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र पाल, विश्वजीत निराला, विनोद कुमार, हरिकेश, सोनू कुमार, अनिल विश्वकर्मा, लालू राजाराम, अनीश यादव और रोहन कुमार शामिल रहे।थानाध्यक्ष तारावती देवी ने लोगों से अपने मोबाइल फोन व अन्य सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में अमित कुमार, कांस्टेबल राधवेन्द्र त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल प्रियंका और सिकंदर शामिल रहे।

Views: 5


Leave a Reply