सजीव झांकियों में दिखा भक्ति और दिव्यता का संगम

गाजीपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के  तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सादात बस स्टैंड के निकट गांधी चबूतरा के पास सजीव झांकियों का आयोजन किया गया। झांकियों में देवी मां के विभिन्न स्वरूपों का मनमोहक जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।


      जिला प्रभारी बीके निर्मला और नगर प्रभारी बीके संजू के निर्देशन में कुमारी अनुष्का, संजना, सोनम, इच्छा, सलोनी और काजल सहित अन्य कन्याओं ने देवी के विभिन्न रूपों की झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिषासुर मर्दिनी का मंचन रहा। इसमें कन्याओं ने मां दुर्गा का स्वरूप धारण कर महिषासुर बने रमेश यादव के वध का मंचन किया।

      प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय और आत्मिक शक्ति का संदेश देता है।

Views: 1


Leave a Reply