बिहारी युवक अवैध गांजा संग गिरफ्तार
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को एक किलोग्राम गांजा और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक बृज भूषण दुबे ने हमराहियों के साथ पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटे राम पुत्र उमाशंकर राम, निवासी नई बाजार अकरौला, थाना नगर, जिला बक्सर, बिहार के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की। कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Views: 2








